सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 01:32 AM IST

सुर्खियां

सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

दिल्ली के मलकागंज में हुए रोड शो के दौरान  हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी को देखने के लिए जुटी भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि दिल्ली पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बता दें कि सपना मनोज तिवारी के समर्थन में वोट के लिए प्रचार कर रही थी।
May 4, 2019, 2:09 pm ISTNationAazad Staff
Sapna Choudhary
  Sapna Choudhary

लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टी गलैमर का सहारा ले रही है। पार्टी प्रचार के लिए एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारों को राजनीति में शामिल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रोड शो और पार्टी प्रचार के लिए जाने माने चहरों का सहारा लिया जा रहा है।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने पार्टी के प्रचार के लिए हरियाणा की जानी मानी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को शामिल किया लेकिन सपना को पार्टी के लिए प्रचार करना भारी पड़ गया। दरसल सपना चौधरी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार व भोजपुरी स‍िंगर मनोज तिवारी के लिए गुरुवार को रोड शो करने पहुंची थीं। इस दौरान चौधरी और भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी एक खुली गाड़ी में सवार होकर प्रचार कर रहे थे। इस दौरान सपना को देखने के लिए भीड़ बेकाबू होने लगी। हालात खराब होने का अंदेशा होने के चलते पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज तक करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद सपना चौधरी को दूसरी गाड़ी में बिठाकर सुरक्षित निकाला।

-

बता दें कि सपना मनोज तिवारी के समर्थन में लगातार वोट मांग रही हैं। हालांकि सपना चौधरी को लेकर पहले ये अटकले लगाई जा रही थी की वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकती है लेकिन इन सभी अटकोलों का खंडन करते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि वे पार्टी में शामिल नहीं हो रही है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक में जन्‍मी सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं और वो सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!