Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:32 PM IST
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। वह पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री के पद पर थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार सुबह ही राज्यपाल रामनाईक से उन्हें हटाने की सिफारिश की थी जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी।
इसके अलावा राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राजभर ने पहले भी इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। बता दें, सुभासपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश से ३९ प्रत्याशी उतारे हैं। सुभासपा उत्तरप्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है और २०१७ के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं।
-बता दें कि शनिवार को ओम प्रकाश राजभर ने विवादास्पद बयान देते हुए अपने समर्थकों से कहा है कि अगर भाजपा कार्यकर्ता गलत सूचना फैलाते हैं तो उन्हें जूते मारो। भाजपा ने इस बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं आपत्तिजनक कहा था। राजभर ने घोसी लोकसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान उक्त बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बहरहाल ऐसा पहली बार नहीं है जब ओपी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!