लोकसभा चुनाव २०१९ : पीएम मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं समेत दिग्गज हस्तियों से की यह अपील

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:36 AM IST

सुर्खियां

लोकसभा चुनाव २०१९ : पीएम मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं समेत दिग्गज हस्तियों से की यह अपील

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी प्रचार अभियान शुरु हो चुका है इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के बड़े नेताओं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और कई दिग्गज हस्तियों को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए अपील की है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए जनता को जागरूक करें। ज्यादा से ज्यादा वोटिंग देश में लोकतंत्र को मजबूत करेगी।
Mar 13, 2019, 11:53 am ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर भी शुरु हो चुका है। सियासी दलों के बीच वार- पलटवार भी जम कर चल रहा है। इस बीच पीम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन से अपील करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को प्रोत्साहित करें।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत होगी।

उन्होंने राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल और मीडिया जगत की हस्तियों से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर वोटर कार्ड के लिए आज ही रजिस्टर करने, अपने नाम की जांच मतदाता सूची में करने, अपने कार्यक्रम सोच समझ कर तय करने और दूसरों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र की इस महान परंपरा को और मजबूती देने के लिए सभी देशवासियों से २०१९  के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया।

-

पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी समेत कई दिग्गज नेताओं से भी अपील की है कि वह जनता को पोलिंग बूथ तक लाने की दिशा में काम करें। इसके साथ हीपीएम मोदी ने कहा है कि अधिकारों के प्रति जनता की जागरुकता भारत को मजबूती प्रदान करेगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!