Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:15 AM IST
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सपा-बसपा गठबंधन में अपने तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को जारी इस सूची में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि अजित सिंह ने पहली बार पुश्तैनी लोकसभा सीट बागपत को छोड़कर खुद मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से उतरने का फैसला किया है। वहीं, उनके बेटे व पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत से उम्मीदवार होंगे। जबकि मथुरा से कुंवर नरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में खड़े होंगे।
-बता दें, यूपी में हुए गठबंधन में रालोद के हिस्से मुजफ्फरनगर, बागपत व मथुरा सीटें आई थीं। जिन पर राष्ट्रीय लोकदल ने आज उम्मीदवार घोषित कर दी। गठबंधन में सपा ३७ , बसपा ३८ व रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी व रायबरेली की सीटें गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!