Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 01:01 PM IST
कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से कुमारस्वामी अपनी सरकार बचाने के लिए लंबी जद्दोजहद करते दिखें हालांकि एचडी कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में बहुमत का आकड़ा हासिल ना कर सकी और फेल हो गई। विश्वास मत पर हुई वोटिंग में विश्वासमत के पक्ष में ९९ वोट पड़े और विरोध में १०५ वोट पड़े। इसी के साथ ही १४ महीने के भीतर ही कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई।
कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेमें में खुशी का माहौल है। सरकार गिरने के बाद कर्टनाक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। खबर है कि भाजपा दो दिनों में कर्नाटक के गवर्नर वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
-बता दें कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा चेहरा है। बीएस येदियुरप्पा तीन बार राज्य के मुख्मंत्री रह चुके हैं। इन्हें सात बार विधायक और एक बार लोकसभा सांसद चुना गया है। वर्तमान में बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक में भाजपा का सबसे भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!