Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:57 AM IST
मध्यप्रदेश के मंदसौर में बारिश ने पिछले ७५ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश में अब तक ७७.५ इंच बारिश हो चुकी है, जो सबसे ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम से रविवार सुबह तक ९ इंच बारिश हुई।जिसके कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। २०० गावों में कमर तक पानी घुस गया। जिला प्रशासन ने अबतक ११७ गांवों को खाली करा लिया है। वहीं २० हजार लोगों को ५५ राहत कैंपों में पहुंचाया जा चुका है।
वहीं गांधी सागर डैम का पानी मंदसौर और नीमच जिले के ६३ गांवों में घुस गया है। गांधी सागर में बारिश का १६ लाख क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि ६.६५ लाख क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। इससे बांध ओवरफ्लो है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को मंदसौर-नीमच में रेड अलर्ट जारी किया है।नीमच का रामपुरा जलमग्न हो गया। यहां लाल बाग, बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्र १२ से १४फीट पानी में डूब गए।
-सुरक्षा के लिहाज से २५००० लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल, कर्नाटक और केरल समेत १२ राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है। वहीं प्रशासन ने लोगों को एतीयात बरतने की सलाह दी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!