Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 12:57 PM IST
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से राजनीतिक में नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है। शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को राज्य में बड़ा झटका लगा है। मुंबई एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।
बता दें कि सचिन अहीर को मुंबई में एनसीपी का बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में उनके शिवसेना में जाने से विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।
-इतना ही नहीं खबरे यह भी आ रही है कि राज्य के पूर्व मंत्री और दिग्गज एन.सी.पी नेता छगन भुजबल भी शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। अहीर ने बुधवार देर रात वर्ली में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। हालांकि छगन भुजबल के शिवसेना में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। उनके समर्थक छगन के शिवसेना में शामिल होने की खबरों का खंडन कर रहे हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!