Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:53 AM IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की डोम्बिवली एमआईडीसी में स्थित एक रसायन संयंत्र में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। ‘आग पर काबू पाने के लिए दमकल की ८ गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग से निकल रहा काला धुआं संयंत्र के आसपास इलाके में छा गया है। बहरहाल आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि ये आग सुबह तकरीबन ७ बजे लगनी शुरु हुई जो देखते ही देखते भीषण रुप ले ली। हादसे की खबर मिलते ही‘आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इसपर काबू पाने में तीन घंटे लग गए।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!