दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की २४ गाड़ियां मौके पर मौजूद

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 10:41 AM IST

सुर्खियां

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की २४ गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दीनदयाल अंत्योदय भवन में बुधवार आग लग गई है। यह आग पांचवीं मंजिल पर लगी है। आग बुझाने के लिए दमकल की २४ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Mar 6, 2019, 9:57 am ISTNationAazad Staff
Fire
  Fire

राजधानी दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन की ५वीं मंजिल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल (फायर बिग्रेड) की गांड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की २४ गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाने का प्रायस किया जा रहा है। खबरों की माने तो आग नियंत्रण में हैं। हालांकि ये आग कैसे लगी इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

-

पांचवी मंजिल पर आग लगने के कारण नीचे की मंजिलों के भी चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।  आग लगने की वजह से फाइलों और सामान का काफी नुकसान बताया जा रहा है। वहीं यहां पर कई एयर फोर्स, वन विभाग के अलावा पेयजल मंत्रालय समेत केंद्रीय ऑफिस भी स्थापित हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!