नमो टीवी विवाद में घिरा, चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:29 AM IST

सुर्खियां

नमो टीवी विवाद में घिरा, चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

नमो टीवी को लेकर छिड़ा विवाद अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। विपक्ष के विरोध के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में नमो टीवी की शिकायत की है। आयोग से सवाल पूछते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर नमो टीवी को शुरू करने को लेकर कोई इजाजत नहीं ली गई तो इसके खिलाफ आयोग ने क्या कार्रवाई की है?
Apr 3, 2019, 2:15 pm ISTNationAazad Staff
Namo TV
  Namo TV

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से कुछ ही दिन पहले नमो टीवी के अचानक लॉन्च होने पर विपक्ष की तरफ से आलोचनाए शुरु हो गई है। वहीं इसे लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने दूरदर्शन (Doordarshan) को भी अलग से पत्र लिख कर जवाब मांगा है कि एक राष्ट्रीय चैनल होने के बावजूद उन्होंने ३१ मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के कैंपेन मैं भी चौकीदार का एक घंटे का लाइव प्रसारण कैसे चलाया।

गौरतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में शिकायत की थी। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को यह अधिकार किसने दिया कि चुनाव प्रचार के लिए अपना टीवी चैनल खोले। आम आदमी पार्टी ने यह भी सवाल किया है कि इस चैनल के कंटेंट पर नजर कौन रखेगा।

-

बता दें कि नरेंद्र मोदी के नाम का शार्ट फार्म है नमो जिसे भाजपा ने टीवा चैनल के तौर पर लॉन्च किया है। इस टीवी चैनल पर पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की रैलियों का प्रसारण  किया जाता है। इस चैनल पर नरेंद्र मोदी की हर रैली का लाईव टेलिकास्ट किया जाता है। इतना ही नहीं इस चैनल के जरिए मोदी सरकार की सफलताओं को भी गिनाया जाता है। वहीं अगर कोई रैली नहीं हो रही होती है तो इस चैनल पर पुराने भाषण और एड को चलाया जाता है। बता दें कि अब यह चैनल डीटीएच के विभिन्न ऑपरेटर्स पर भी उपलब्ध है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!