ओडिशा में 'फानी' ने ली ८ लोगों की जान, बंगाल में पहुंचा तूफान

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 01:30 AM IST

सुर्खियां

ओडिशा में 'फानी' ने ली ८ लोगों की जान, बंगाल में पहुंचा तूफान

ओडिशा में शुक्रवार को भारी बारिश और करीब २२५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ ‘फानी चक्रवाती तूफान ने दस्तक दी। पुरी में फानी का असर कुछ ऐसा दिखा कि यहां कई इलाके पानी में डूबे हुए नजर आए। तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल गिर गए, होर्डिंग्स उड़ गए और अनेक झोपड़ियां तबाह हो गई। तो वहीं इस तूफान ने आठ लोगों की जान ले ली।
May 4, 2019, 10:14 am ISTNationAazad Staff
Rain
  Rain

चक्रवाती तूफान 'फानी' ने शुक्रवार को ओडिशा के तट पर दस्तक दी और तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई। ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। कई इमारतें ढह गईं और चारों तरफ पानी भर गया। चक्रवाती तूफान 'फानी' का कहर ऐसा था की ८ लोगों की जान चली गई, जबकि १६० से ज्यादा लोग घायल हो गए। ओडिशा में तबाही मचाने के बाद अब इस जानलेवा तूफान ने पश्चिम बंगाल में दस्तक दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए जानकारी दी है कि फानी शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल तक पहुंच जाएगा। वहीं इसका असर भी दिखने लगा है पश्चिम बंगाल के दीघा और आसपास के इलाकों में १२५ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आज दोपहर ३ बजे से लेकर शनिवार सुबह ८ बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

-

चक्रवाती तूफान फानी के चलते भारत के तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने को कहा गया है। पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हावडा-चेन्नई मार्ग पर करीब २२० ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!