Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 11:45 AM IST
आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। इन दोनों ही पार्टियों ने एक साथ मिल कर राज्य में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु की ३९ लोकसभा सीट में से ९ पर कांग्रेस और ३० पर डीएमके चुनाव लड़ेगी। जबकि पुड्डुचेरी की एकलौती सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को डीएमके अपना समर्थन देगी।
वहीं डीएमके चीफ एम के स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस किस सीट से चुनाव लड़ेगी जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। स्टालिन ने कहा कि आज देश में बदलाव की बयार बह रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ झूठे सपने दिखाए और जिसका नतीजा हर किसी के सामने है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तमिलाडु में कांग्रेस -डीएमके गठबंधन बेहतर करेगी और इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।
-उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में डीएमके ने तमिलनाडु की सभी ३९ सीटों पर यूपीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में डीएमके और कांग्रेस दोनों को तमिलनाडु में कोई सीट नहीं मिली थी। बता दें कि बीजेपी और एआईएडीएमके(AIADMK) के बीच सीटों को लेकर करार हो चुका है। एआईएडीएमके ने बीजेपी को ५ सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!