गुजरात : वडोदरा में मूसलाधार बारिश, सीएम रुपानी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:52 AM IST

सुर्खियां

गुजरात : वडोदरा में मूसलाधार बारिश, सीएम रुपानी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

गुजरात के वडोदरा शहर में बारिश ने ३५ साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले १२ घंटों में ५५.४ सेमी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण कई स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
Aug 1, 2019, 11:48 am ISTNationAazad Staff
Rain
  Rain

भारी बारिश की वजह से इन दिनों गुजरात की रफ्तार थम सी गई है। बारिश की वजह से कई ट्रेनें  कैंसिल की गई हैं, जबकि रनवे पर पानी भरने की वजह से एयरपोर्ट बंद है। सभी स्‍कूल्‍स और कॉलेजेस को आज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

 शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। नेशनल डिजास्‍टर रिस्‍पांस फोर्स (एन.डी.आर.एफ) की बहुत सी टीमें लोगों को अचानक आई इस आपदा से बचा रही हैं। एन.डी.आर.एफ की टीम ने एक हजार लोगों को अब तक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।  बुधवार को वडोदरा में सुबह ८ बजे से रात ८ बजे के बीच ४४२ मिलामीटर बारिश हुई. इनमें से २८६ एमएम बारिश तो सिर्फ आखिर के ४ घंटों में दर्ज की गई है।

-

खबरों के मुताबिक, वडोदरा में बाढ़ को लेकर सीएम विजय रुपाणी ने आज शाम हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अहमदाबाद में भी बुधवार को ५.८ सेमी (५८  मिमी) बारिश हुई। गुजरात के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!