बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:33 PM IST

सुर्खियां

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हिंदू धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का ९वां अवतार बताया गया है। इसलिए हिंदू धर्म के लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
May 18, 2019, 10:49 am ISTNationAazad Staff
Buddha Purnima
  Buddha Purnima

आज देश भर में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा १८  मई यानी आज मनाई जा रही है। वैशाक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा का अलग ही महत्व माना जाता है। इस दिन लाखों की तादार में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मां की पूजा-अर्चना करते है। 

बुद्ध पूर्णिमा  के मौके पर आज हरिद्वार, प्रयागराज और नासिंक में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है।  कहते हैं कि आज के दिन यानी वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है। मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसी भी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूजन करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।

-

बुद्ध पूर्णिमा को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज के ही के दिन भगवान बुद्ध क जन्म हुआ था। गौतम बुद्ध के जन्म से १२ वर्ष पूर्व ही एक ऋषि ने भविष्यवाणी की थी कि यह बच्चा या तो एक सार्वभौमिक सम्राट या एक महान ऋषि बनेगा। ३५ वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह संसार का मोह त्याग कर तपस्वी बन गए थे और परम ज्ञान की खोज में चले गए थे। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परंपरा से निकला धर्म और दर्शन है। आज बौद्ध धर्म दुनिया में चार बड़े धर्मों में से एक माना जाता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!