सांसद वीरेंद्र कुमार १७वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर हुए नियुक्त

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:49 PM IST

सुर्खियां

सांसद वीरेंद्र कुमार १७वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर हुए नियुक्त

भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटिक प्रोटेम स्पीकर के लिए नियुक्त किए गए । वे चार बार मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार सभी सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
Jun 11, 2019, 3:51 pm ISTNationAazad Staff
Parliament
  Parliament

मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार को १७वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की घोषण की गई है। वीरेंद्र कुमार लोकसभा में नए चुनकर आए सांसदों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। वीरेंद्र कुमार इस बार सातवीं बार सांसद चुनकर आए हैं, वे चार बार मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, इस बार वह तीसरी बार टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुनकर आए हैं।

बता दें कि लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठतम सदस्य को बनाया जाता है। प्रोटेम स्पीकर का काम सदन में नए चुनकर आए सांसदों को शपथ दिलाने का होता है। जैसे ही नए लोकसभा अध्क्ष का चुनाव होगा तो प्रोटेम स्पीकर का काम समाप्त हो जाएगा।

-

इस बार के लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की किरण अहीरवार को हराया है, वीरेंद्र सिंह को कुल ६७२२४८ वोट मिले हैं जबकि किरण अहीरवार को ३२३७७६ वोट प्राप्त हुए हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!