Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:30 AM IST
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए असम गण परिषद ने एक बार फिर से भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है।देर रात भाजपा और असम गण परिषद ने ये फैसला लिया है। यह फैसला भाजपा के महासचिव राम माधव और असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा की लंबी बैठक के बाद लिया गया। इस गठबंधन का ऐलान भाजपा के महासचिव राम माधव ने किया। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट गठबंधन का तीसरा साथी होगा।
बता दें कि असम में नागरिकता (संशोधन) बिल के मुद्दे पर दो महीने पहले ही असम गण परिषद (एजीपी) ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। वहीं भाजपा ने इस बिल को लेकर विरोध जताया था। बहरहाल अब दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव २०१९ का चुनाव एक साथ लड़ने जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि असम के १४ संसदीय सीटों के लिए ११, १८ और २३ अप्रैल को ३ चरणों में मतदान होगा।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!