बिहार में दिखा बंद का असर, विपक्ष दल ने किया समर्थन, जगह जहग रोकी गई ट्रेनें

Monday, Mar 03, 2025 | Last Update : 10:08 PM IST

बिहार में दिखा बंद का असर, विपक्ष दल ने किया समर्थन, जगह जहग रोकी गई ट्रेनें

सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने किया चक्का जाम
Aug 2, 2018, 3:44 pm ISTNationAazad Staff
Voilance
  Voilance

बिहार में बढ़ते अपराद के विरोध में विपक्ष ने आज। बिहार बंद का आह्वान किया है। मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम केस, महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं, दलितों व कमजोर वर्गों पर हो रहें अत्याचार  और नीतीश सरकार के दो मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग को  देखते हुए बुधवार को वाम दल ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सुशासन वाली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है।

बिहार बंद के दौरान बंद के दौरान गुरुवार को रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन रोका गया। इसका सबसे ज्यादा असर दरभंगा, मधुबनी, जहानाबाद, गया, मुजफ्फरपुर, जैसे इलाकों में देखने को मिला।

 आरजेड़ी, कांग्रेस, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, समाजवादी पार्टी और लोकतांत्रिक जनता दल समेत कई विपक्षी दलों द्वारा राज्यव्यापी बंद का समर्थन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में एनएच 107 मुख्य मार्ग पर बेंगापुल को जामकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक पर भी जाम का असर देखने को मिला। इसके साथ पटना के कई जिलों में भी बंद का असर देखा गाया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतर कर कई वाहनों के चक्के जाम किए।

...

Featured Videos!