आजम खान का विवादित बयान- मदरसों से नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते है।

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:50 PM IST

सुर्खियां

आजम खान का विवादित बयान- मदरसों से नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते है।

सपा नेता आजम खान ने मदरसों में कम्प्यूटर और गणित पढ़ाने और अगले ५ साल में अल्पसंख्यक समुदाय के ५ करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने की योजना पर हमला बोला है। आजम ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार मदरसों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो उनकी बिल्डिंग बनाएं, स्टैंडर्ड बढ़ाएं और मिड डे मील जैसी सुविधा प्रदान करें।  
Jun 12, 2019, 12:11 pm ISTNationAazad Staff
Azam Khan
  Azam Khan

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयानों को लेकर सुरर्खियों में है। आजम खान ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मदरसों (Madrasas) में धार्मिक शिक्षाएं दी जाती हैं। उन्हीं मदरसों में अंग्रेजी, हिंदी और गणित पढ़ाया जाता है। यह हमेशा से किया जाता रहा है। 

आजम खान ने कहा कि मदरसों से नाथूराम गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं।” गोड्से ने महत्मा गांधी की हत्या की जबकि प्रज्ञा ठाकुर वर्तमान में भोपाल से भाजपा सांसद हैं और उन पर मालेगांव बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग नाथूराम गोड्से के विचारों को प्रचारित करते हैं, उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा, जो लोग आतंकी घटनाओं में सक्रिय हैं उन्हें ईनाम नहीं दिया जाएगा।”

-

आजम खान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वाकई में सरकार मदरसों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो सबसे पहले मदरसों की स्थिति को सुधारे, उन्हें फर्नीचर और मिड डे मील (Mid-Day Meal) जैसी सुविधा प्रदान करें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!