रोजाना परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने से हो सकती है ये समस्या

Friday, Mar 29, 2024 | Last Update : 05:04 AM IST


रोजाना परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने से हो सकती है ये समस्या

शरीर से बाहर निकलने वाला पसिना खराब तत्व को बाहर निकलता है लेकिन जब हम परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाते है तो पसीने की ग्रंथियां कमजोर हो जाती हैं जिससे बीमारी के चांसेस बढ़ जाते है।
Jun 16, 2018, 11:51 am ISTLifestyleAazad Staff
Perfume or Deodorant
  Perfume or Deodorant

घर से कहीं भी जाना हो तो हम तैयार होने के बाद परप्यूम या डियोड्रेंट जरुर लगाते है।पसीने की बदबू से बचने के लिए मार्केट में कई प्रकार के डियोड्रेंट (डियो) या परफ्यूम है लेकिन क्या आप जानते है कि इन डियोड्रेंट या परफ्यूम में जो कैमिकल मिलाया जाता है वो हमारे सेहत के लिए किताना नुकसानदाय साबित हो सकता है।

डियो या परफ्यूम लगाने से सबसे ज्यादा नुकसान हमारी त्वचा पर पड़ सकता है। डियो में पाए जाने वाले प्रोपलीन ग्लाइकोल के कारण स्किन में रैशेज होने लगते हैं। इतना ही नही इसके इस्तमाल से किडनी और लिवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन नामक तत्व शामिल होता है तो हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
डियोड्रेंट या परफ्यूम से होने वाले नुकसान

    •    परफ्यूम या डियो में न्यूरो टॉक्सिन पाया जाता है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर डालता है।
    •    रोजाना इस्तेमाल से स्किन एलर्जी, रैशेज जैसी समस्या हो सकती है।
    •    परफ्यूम शरीर के हार्मोन्स पर भी असर डालता है। केमिकल्स के कारण हार्मोन्स असंतुलित होते हैं और सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है।
    •    असंतुलित हार्मोन्स से महिलाओं को पीरियड्स में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
    •    पसीना बहना कुछ मामलों में अच्छा होता है। ऐसे में परफ्यूम या डियो के इस्तेमाल से पसीना आना बंद हो जाता है, जिससे शरीर में कुछ तत्व जमा होने लगते हैं।
    •    रोजाना परफ्यूम के इस्तेमाल से अल्जाइमर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
    •    साथ ही ज्यादा इस्तेमाल से सांस से जुड़ी समस्याएं भी होने का खतरा रहता है।

...

Featured Videos!