Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:59 PM IST
चेन्नई में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में सतह से १० कीलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता ५.१ मापी गई। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसके झटके चेन्नई तक महसूस किए गए जिसके कारण लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप इतना तेज था कि घर के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगीं।
भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल है। पिछले दस दिनों में पूरे भारत में आठ बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जबकि उत्तर भारत में ये चार बार महसूस किया जा चुका है। जिसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!