Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:32 PM IST
आज कल लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रोजाना फलो का सेवन करना चाहिए। अंग्रजी की एक कहावत है जो काफी मशहूर है - “an apple a day keeps the doctor away” रोजना एक सेब खाने से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। सेब कई पोष्ठीक तत्वों से भरा ये तो हम सब जानते है लेकिन आज हम आपको इस लेख में सेब के छिलकों की खूबियों के बारे में बताने जा रहे है जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है।
• सेब को छिलके के साथ खाना फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है। सेब के छिलके में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जिससे फेफड़े अच्छी तरह से काम करते हैं।
• सेब के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्व ब्रेन सेल्स को डैमेज नहीं होने देता और दिमाग सही तरह से काम करता है।
• डायबिटीज के मरीजों के लिए इसके छिलके लाभदायक होते है। सेवन से शरीर में बढ़े ब्लड शुगर को कंट्रोल में किया जा सकता है।
• सेब के छिलके आखों के लिए भी फायदेमंद होते है। अगर हम नियमित रूप से सेब को छिलके के साथ खाए तो इसका फायदा आंखों पर पड़ता है।
• ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक सेब छिलके के साथ खाना चाहिए।
• अगर आपको दातों में सड़न की समस्या है तो आपको रोजाना एक सेब का सेवन करना चाहिए इससे दांतों में सड़न नहीं होती है।
• छिलके समेत सेब खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और एनीमिया की समस्या भी कम होती है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!