पाकिस्तान: PM इमरान खान के कार्यालय की छठवीं मंजिल में लगी आग

Aazad Staff

World

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय की छठवीं मंजिल पर आग लगने की खबर सामने आ रही है। आगजनी के दौरान पीएम इमरान खान बैठक कर रहे थे। बहरहाल इमारत को खाली करा दिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय की छठवीं मंजिल में आग लगने की खबर सामने आई है।  बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय इमरान छठवीं मंजिल पर अधिकारियों के साथ किसी मीटिंग में व्यस्त थे।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से आ रही खबरों के मुताबिक आग लगने की खबर के बाद भी इमरान ने बैठक जारी रखी। जब उन्हें आगजनी की घटना के बारे में दोबारा से अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि पहले बाकी कर्मचारियों को बाहर निकाला जाए, फिर वह निकलेंगे। बताया जाता है कि इसके बाद इमरान अपने आवास बनी गाला की तरफ रवाना हो गए।

इस घटना के बाद पीएमओ कार्यालय में बचाव कार्य जारी है और लोगों को सुरक्षित रुप से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। घटना के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.