विकिलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

Aazad Staff

World

विकिलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असांजे को लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया वो पिछले सात सालों से यहां थे। असांजे के खिलाफ साल २०१२ में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

विकीलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रिटिश की एक अदालत ने गुरुवार को जूलियन असांजे को अपनी जमानत शर्तों का उल्लंघन किये जाने का दोषी पाया है।

असांजे को सात सालों के बाद लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार  किया गया। पुलिस का कहना है कि २०१२ में कोर्ट में सरेंडर नहीं करने की वजह से असांजे को गिरफ्तार किया गया है।  असांजे पर आरोप है कि उन्होंने २०१० में इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। इतना ही नहीं  २०१६ के चुनाव में असांजे पर रूस के लिए काम करने का भी आरोप लगाया जा चुका हैं।

 विकिलीक्स ने गुरुवीर को ट्विटर पर कहा, ''इक्वाडोर ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से असांजे को दी गई राजनीतिक शरण को खत्म कर दिया।" उन्होंने कहा,'' ब्रिटिश पुलिस को दूतावास में बुलाया गया और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।"

वहीं इक्वाडोर के राष्ट्रपति मोरेनो ने कहा कि असांजे को मौत की सजा के प्रावधान वाले देश में प्रत्यर्पित नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि असांजे को ऐसी किसी भी देश में प्रत्यर्पित नहीं किया जायेगा जहां उसे ''यातना या मौत की सजा" का सामना करना पड़े। मोरेनो ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ''मैंने ग्रेट ब्रिटेन से इस बात की गारंटी मांगी है कि असांजे को किसी भी ऐसे देश में प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा जहां उन्हें यातना या मौत की सजा दी जा सकती है।" उन्होंने कहा, ''ब्रिटिश सरकार ने लिखित में इसकी पुष्टि की है कि वे इस बात को पूरा करेंगे।"

बता दें कि असांजे पर वर्ष २०१० में  बलात्कार यौन उत्पीड़न का आरोप भी आरोप लगाया जा चुका है। हालांकि यह जांच २०१७ में बंद कर दी गई थी। रूस ने असांजे को ब्रिटेन में गिरफ्तार किये जाने की निंदा करते हुए इस कदम को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के खिलाफ एक कदम बताया और ब्रिटेन से उनके अधिकारों का सम्मान किये जाने का आह्वान किया।

पुलिस ने बताया कि अदालत ने असांजे को जमानत नियमों के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए २ मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश करने का निर्देश दिया है। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने इक्वाडोर सरकार का आभार जताते हुए असांजे की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। न्याय विभाग ने कहा कि है किंग मामले में दोषी पाए जाने पर विकीलीक्स के संस्थापक को पांच साल की सजा हो सकती है।

बता दें कि असांजे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।  असांजे ने गोपनीय दस्तावेज पब्लिश करने के लिए विकिलीक्स को बनाया था २०१० में विकिलीक्स पर अमेरिकी सरकार के ईराक और अफगानिस्तान में युद्ध से संबंधित दस्तावेजों और वीडियो के जारी होने के बाद वो चर्चा में आए। इसके बाद असांजे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। इसके बाद साल २०१२ से वह लंदन के इक्वाडोर दूतावास में रह रहे थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.