वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके

Aazad Staff

World

वेनेजुएला में रात करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गई। मंगलवार को इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।

वेनेजुएला में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई। यह भूकंप जमीन से 123.2 किलोमीटर की गहराई में आया था।भूकंप की तीव्रता अधिक होने की वजह से लोग तुरंत इमारतों को खालीकर खुले स्थान की तरफ भागे। हालांकि बीती रात आए भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

वेनेजुएला के गृह मंत्री नेस्टर रेवेरोल ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा है कि भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए हैं लेकिन अब तक इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की ख़बरें नहीं मिली हैं। भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई हैं।

भूकंप का केंद्र त्रिनिदाद, सेंट लुसिया और टोबैगो के नजदीक बताया जा रहा है। भूकंप के झटके देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए  गौरतलब है कि इंडोनेशिया में कुछ हफ्ते पहले आए भूकंप में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हजारों लोग बेघर हो गए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.