अमेरिका: वर्जीनिया बीच में गोलीबारी, १२ लोगों की मौत और कई घायल
Aazad Staff
World
अमेरिका के वर्जीनिया में एक नगर पालिका कर्मचारी ने सरकारी बिल्डिंग के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें १२ लोगों की मौत हो गई, जबकि ५ लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की ये घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के लगभग ४ बजे हुई।
अमेरिका के वर्जीनिया बीच में एक नगर पालिका कर्मचारी ने सरकारी बिल्डिंग के भीतर घुसकर मास शूटिंग की इसमें १२ लोगों की मौत हो गई, जबकि ५ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को मार गिराया है। इस हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। बतया जा रहा है कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक सरकारी इमारत में हुए हमले के बाद वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि वो लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
बंदूकधारी शख्स ने बिल्डिंग की कई मंजिलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है। वहीं वर्जीनिया के मेययर बॉबी डायर ने इस घटना को वर्जीनिया बीच के इतिहास में सबसे विनाशकारी दिन बताया है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.