बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, ६ लोगों की मौत

Aazad Staff

World

अफ्रीकी के बुर्किनो फासो के एक चर्च में आतंकी हमला हुआ है। हमले में ६ लोगों की मौत हो गई है।इस हमले को बंदूकधारी हमलावरों ने अंजाम दिया।

उत्तरी बुर्किना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, ??प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।?? जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब २०-३० हमलावर थे। उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया।

इस आत्मघाति हमले को सुबह तकरीबन नौ बजे अंजाम दिया गया। प्रार्थना के दौरान बंदूकधारी हमलावार कैथोलिक चर्च में घुस आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।??
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आसपास की दुकानों और एक स्वास्थ्य केंद्र को भी आग के हवाले कर दिया। बता दें कि पिछले ढ़ेह मही में बुर्किनो फासो में चर्चो पर यह तीसरा हमला है।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.