बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन, विश्वविद्यालय बना रणक्षेत्र

Aazad Staff

World

आरक्षण के खिलाफ छात्रों ने सारे देश में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। जिसकी शुरुआत ढाका यूनिवर्सिटी से की गई।

सोमवार को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के विरोध में हजारों की तादार में बांग्लादेश में छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। भारी तादार में उमड़ी भीड को अलग करने के लिए पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। हालांकि इस प्रदर्शन की शुरुआत ढाका यूनिवर्सिटी से की गई थी।

बता दे कि बांग्लादेश में तकरीबन एक दशक से सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री शेख हसीना की राजनीति में अब तक का ये सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है। चिटगांव , खुलना , राजशाही , बारिसाल , रंगपुर , सिलहट और सावार में सरकारी विश्वविद्यालयों के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना दिया और प्रदर्शन किया।

सोमवार की रात शुरू हुई ये झड़प मंगलार की सुबह तक जारी थीं और ढाका विश्वविद्यालय रणक्षेत्र बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प में लगभग 100 से भी अधिक लोग घायल हुए है। बहरहाल जानकारी के मुताबिक घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हिंसा के संबंध में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

क्या है मांग -

शीर्ष पदों पर नौकरियों के लिए आरक्षण को कम कर 10 फीसदी कर दिया जाए।  यह आरक्षण भेदभावपूर्ण है।

आरक्षण व्यवस्था के कारण 56 फीसदी नौकरियां देश की जनसंख्या के पांच फीसदी लोगों के लिए रख दी जाती हैं और 95 फीसदी लोग शेष 44 प्रतिशत नौकरियों के लिए जद्दोजहद करते हैं। वहीं पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के शिल्पी शेख मुजीब उर रहमान की बेटी तथा मुल्क की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरक्षण में कटौती की मांग को खारिज कर दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.