श्रीलंका: कोलंबो एयरपोर्ट के पास मिला एक और बम, अबतक ८ धमाको में २९० की मौत

Aazad Staff

World

श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद सोमवार को कोलंबो एयरपोर्ट के बाहर से एक बम बरामद किया गया। हालांकि इसे सुरक्षाबलों ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया। श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में पुलिस ने अबतक २४ लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या २९०  पहुंच गई है। रविवार को ईस्टर के मौके पर चर्च और होटलों समेत कुल ८ सीरियल ब्लास्ट हुए थे। हमले में ४५० से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसमें कई की हालत गंभीर है। सीरियल ब्लास्ट की जांच कर रही श्रीलंकाई पुलिस अब तक २४ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोमवार सुबह कोलंबो एयरपोर्ट के पास एक और बम बरामद हुआ है। इसे सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया। इस हमले को अबतक श्रीलंका में हुए  सबसे खतरनाक हमलों में से एक माना जा रहा है।

श्रीलंकाई पुलिस ने सीरियल ब्लास्ट को लेकर अबतक २४ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने उन लोगों की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन पुलिस सूत्र के मुताबिक इन २४ लोगों को कोलंबो और उसके आसपास के दो जगहों से हिरासत में लिया गया है।

वहीं रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट धमाके की वजह से लगे कर्फ्यू को आज सुबह ६ बजे हटा लिया गया है। हालांकि श्रीलंकाई सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया और मैसेजिंग साइटों पर फिलहाल बैन बरकरा रखा है। वही सुरक्षा के लिहाज से श्रीलंका में महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा के लिए स्वचालित हथियारों से लैस सैनिकों को तैनात किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.