श्रीलंका बम धमाका : श्रीलंका में आज आधी रात से आपातकाल लागू, राष्ट्रपति मैथरीपाला सिरीसेना ने की घोषणा

Aazad Staff

World

श्रीलंका में रविवार को हुए घातक बम विस्‍फोटों के बाद स्‍कूलों व विभिन्‍न सरकारी संस्‍थानों में दो दिनों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही कोलंबो स्‍टॉक एक्‍सचेंज भी बंद है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथरीपाला सिरीसेना ने रविवार ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाके के बाद सोमवार आधी रात से देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी है। आज श्रीलंका में मध्य रात्रि से आपातकाल लागू हो जाएगा। रविवार को श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार ८ धमाकों में में २९० लोगों की मौत की खबर है। वहीं ५०० से ज्यादा लोग घायल हैं। इन धमाकों में ६ भारतीय नागरिकों समेत ३५ विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं। पुलिस ने हमले के आरोप में अब तक २४ लोगों को गिरफ्तार किया है।

राष्‍ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने इस बम धमाके की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का ऐलान किया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के ज‍ज विजिथ मलालगौड़ा, पूर्व आईजीपी एनके इलंगाकून और कानून मंत्रालय में पूर्व सचिव पदमासिरि जयामानमे शामिल हैं।

गौरतलब है कि बम धमाकों के बाद श्रीलंका में कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसे सोमवार सुबह हटा लिया गया। हालांकि राजधानी कोलंबो में सोमवार सुबह संदिग्ध बम बरामद किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है।  इस बीच भारतीय तटरक्षक दल कोस्ट गार्ट ने भी श्रीलंका से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है, आत्मघाती आतंकियों के श्रीलंका से बचकर निकलने की किसी भी आशंका को खत्म करने के लिए कोस्ट गार्ड ने यह कदम  उठाया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.