रूस : शॉपिंग मॉल में आग, 37 लोगों की मौत 60 से ज्यादा लापता

Aazad Staff

World

आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

रूस : रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो के एक शॉपिंग मॉल के अंदर भीषण आग लग जाने से लगभग 37 लोगों की मौत हो गई है वहीं इस हादसे में तकरीबन 69 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। जिसमें बच्चों की संख्या 40 ज्यादा बताई जा रही है।

स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, आग सबसे पहले मॅाल की चौथी मंजिल पर लगी। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले बिल्डिंग के उस हिस्से में लगी, जहां सिनेमा हॉल है। आग की वजह से छत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक, शॅापिंग सेंटर में एक छोटा चिड़ियाघर भी था। इसमें बकरी, गिनी पिग, बिल्ली और कुत्ते समेत कई जानवर थे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.