पुतिन ने की आंशिक सैन्य वापसी की घोषणा

Aazad Staff

World

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने किया सीरिया का दौरा, पांच साल तक आईएसआईएस की बर्बरता के बाद आतंकी संगठन को नेस्तनाबूद करने का किया दावा।

सीरिया के दौरे पर अचानक पहुंचे पर रूसी के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश से आंशिक रूप से रूसी सैनिकों की वापसी की घोषणा की दी है। मालूम हो कि रूस ने सबसे पहले 2015 में आईएसआईएस के ख़िलाफ़ जंग में शामिल होते हुए अपने सहयोगी दमिश्क के समर्थन में सैन्य शक्ति का इस्तेमाल किया था। रूस ने इस्लामिक स्टेट और अन्य जिहादियों के साथ ही सरकारी बलों से लड़ रहे विद्रोहियों पर हवाई हमले किए थे।

सीरिया के हेमिमीम एयर बेस का दौरा करने आए पुतिन ने टेलीविजन पर संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने रक्षा मंत्री और चीफ ऑफ जनरल स्टाफ को रूसी सैनिकों के समूह की उनके स्थायी बेस से वापसी शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि 'मैंने फैसला किया है कि रूसी सैनिकों की टुकड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा सीरिया से वापसी करे। वहीं पुतिन के इस फैसले का सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने स्वागत किया है।

इस मौके पर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और रुस के राष्ट्रपति एक दूसरे से मुलाकात के दौरान तस्वीरें खिंचवाई। पुतिन ने मिस्र जाते समय लताकिया प्रांत में बेस का दौरा भी किया। हालांकि ये इलाका  सरकार का मजबूत गढ़ कहलाता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.