काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 50 लोगों की मौत

Aazad Staff

World

विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी

यूएस-बांग्ला एयरलाइन का एक विमान सोमवार को नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर उतरने के बाद रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान दर्घटनाग्रस्त होने से पहले उतरते समय रनवे पर लड़खड़ा गया और इसमें आग लग गई। इसके बाद यह हवाईअड्डे के पास एक फुटबाल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बता दें कि इस विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे जिसमें 50 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 33 नेपाली नागरिक सवार भी सवार थे।

विमान, यूबीजी211, ढाका (बांग्लादेश) से काठमांडो आ रहा था. विमान ने ढाका से उड़ान भरी थी और यह अपराह्न दो बजकर 20 मिनट (स्थानीय समय) पर हवाई अड्डे पर उतरा।

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं पेश करते हुए कहा, "मैं दुर्घटना की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं." उन्होंने घटना की तत्काल सरकारी जांच करवाने के आदेश दिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.