पाकिस्तान के खिलाफ पश्तूनों ने निकाली बड़ी रैली

Aazad Staff

World

पाक सरकार से पश्तूनों ने संघ प्रशासित कबायली इलाके में कर्फ्यू खत्म किए जाने की मांग की।

पाकिस्तान  के पेशावर में एक लाख पश्तूनों ने रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बड़ी रैली निकाली है। प्रदर्शनकारी संघ प्रशासित कबायली इलाके (फाटा) में युद्ध व अपराध मामलों में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रदर्शनकारी खैबर पख्तूनवा और फाटा से हजारों की संख्या में लोग पिशताखरा चौक पर मौजूद होने के साथ  आजादी के नारे भी लगा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस रैली में लापता हुए लोगों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया। ये लोग अपने लापता सदस्यों की तस्वीरें लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पीटीएम के नेता मंजूर पश्तीन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम सिर्फ दमन करने वालों के खिलाफ हैं।

पश्तूनों की पाकिस्तान सरकार से यह भी मांग है कि संघ प्रशासित कबायली इलाके कर्फ्यू खत्म किया जाना चाहिए। स्कूल कॉलेज और अस्पताल खुलने चाहिए क्योंकि इससे इस इलाके में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कर्फ्यू हटने के बाद ही पश्तूनों का जीवन सामान्य हो सकता है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिये इतनी बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान की सड़कों पर उतरे और वहां स्थानीय लोगों को सरकारी दमन के बारे में बताया। हालांकि पाकिस्तान की टेलीविजन मीडिया में इतने बड़े धरना प्रदर्शन को नजरअंदाज किया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.