पाकिस्‍तान के क्‍वेटा में बम धमाका, १६ की मौत, कई लोगो की हालत गंभीर

Aazad Staff

World

पाकिस्तान के क्‍वेटा की व्‍यस्‍त सब्‍ज़ी मंडी में शुक्रवार भीषण बम धमाका हुआ जिसमें १६ लोगों की जान चली गई वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हुए है जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस हादसे में मरने वालं की संख्या और बढ़ सकती है।

पाकिस्‍तान के क्‍वेटा में शुक्रवार को बड़ा धमाका हुआ, जिसमें १६ लोगों की मौत हो गई, जबकि इस धमाके में २५ से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई ही हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों की माने तो ये बम धमाका हजारगंजी इलाके में हजारा कम्‍युनिटी के लोगों को निशाना बनाकर किया गया था। वहीं इस हमले के बाद सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और उनका इलाज बॉलेन मेडिकल कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षाबलों ने हादसे की जगह पर घेराबंदी कर दी है और किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बलूचिस्‍तान के मुख्‍यमंत्री जाम कमाल ने हमले की निंदा की है और कहा कि इसके लिए जिम्‍मेदार लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने कहा, 'चरमपंथी मानसिकता वाले लोग समाज के लिए खतरा हैं। हमें शांति भंग करने की साजिश को नाकाम करना ही होगा।  वहीं खबरों कें मुताबिक पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा करते हुए मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। बहरहाल ये पहला मौका नहीं है जब हजारा समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया। इससे पहले भी कई बार पाकिस्‍तान में चरमपंथी हिंसा के दौरान हमले किए जा चुके है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.