पुलवामा आतंकी हमला: पाक पीएम इमरान खान का बयान अगर भारत हमला करेगा तो हम भी पिछे नहीं हटेंगे

Aazad Staff

World

पुलवामा आतंकी हमले के बाद इमरान खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत बिना किसी सबुत के पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है।

पुलवाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मीडिया को संबोधित करते हुए सफाई पेश की है। पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान को बेगुनाह बताते हुए इमरान खान ने कहा है कि उनके देश पर बिना किसी सबूत के इल्जाम लगाया गया है।

इसके साथ ही इमरान खान ने कहा कि अगर भारत किसी भी तरह की जांच कराना चाहता है तो उसके लिए वो तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें किसी मिलिट्री इंटेलिजेंस की खबर है तो वह बताएं उसके खिलाफ उनकी सरकार कार्रवाई करेगी।

इमरान खान ने अपने बयान में कहा कि वे भारत से हर मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा कि युद्ध छेड़ना लोगों के हाथ में है लेकिन यह खत्म कहां होगा यह सिर्फ भगवान जानता है। इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत अगर उनपर हमला करता है तो वो भी इसका जवाब देंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.