पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने दिया इस्तीफा

Aazad Staff

World

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प 6 की मौत कई घायल

पाकिस्तान की पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद आखिरकार पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने तीन हफ्ते के लंबे विरोध को खत्म कर दिया है।

विरोध की अध्यक्षता कर रहे इस्लामिक ग्रुप तहरीक-ए-लब्बैक के प्रवक्ता एजाज अशर्फी ने कहा, ‘हमारी मांग स्वीकार कर ली गई है, इसलिए वे पीछे हट रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में प्रदर्शनकारी कानून मंत्री जाहिद को पद से हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे जिसके कारण ये विरोध हो रहा था।

बहरहाल ये माना जा रहा है कि हामिद का इस्तीफा सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए समझौते के साथ हुआ है। इस हिंसक झगढ़ो में 6 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हो गए है।

तरहीक-ए-खत्म-ए-नबुव्वत, तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (टीएलवाईआर) और सुन्नी तहरीक पाकिस्तान (एसटी) के 2000 से ज्यादा सदस्य करीब तीन हफ्ते से इस्लामाबाद एक्सप्रेसवे और मुर्री रोड को जाम करके धरना दे रहे थे। ये सड़कें इस्लामाबाद को इकलौते एयरपोर्ट और रावलपिंडी से जोड़ती है। ये लोग 2017 में पास किए गए इलेक्शन एक्ट में खत्म-ए-नबुव्वत में किए गए बदलावों को लेकर कानून मंत्री जाहिद हामिद के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.