पाकिस्तान के गृहमंत्री पर जानलेवा हमला

Aazad Staff

World

रविवार को पाकिस्तान के नरोवाल के कंजरूर में एक रैली को संबोधित करने के बाद एहसान इकबाल पर हुआ जानलेवा हमला।

पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल रविवार की शाम एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे जिसके बाद उन पर  जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोलीयों से हमला किया गया। गोली एहसान इकबाल की दायीं बाजू में लगी उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बहरहाल पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर की उम्र 20-22 साल बताई जा रही है। हालांकि हमला करने का मकसद अभी तक पता नहीं चल सकता है।

घटना के वक्त गृह मंत्री एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। मंत्री पर हमला नरोवाल शहर के कांजरुर इलाके में हुई। बता दें कि पंजाब प्रांत का नरोवाल इलाका अहसान इकबाल का गृह जनपद है। वहीं इस वारतात की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ी निंदा की है। साथ ही घटना को लेकर आईजी से रिपोर्ट तलब किया है और अधिकारियों को अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.