पाकिस्तान: आम चुनाव के दौरान हुआ बम धमाका 30 लोगों की मौत कई घायल

Aazad Staff

World

ब्लास्ट पुलिस वैन के पास हुआ है।

पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर चल रहे वोटिंग के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों से हिंसा की खबरें आनी शुरू हो चुकी हैं। बलूचिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है।
इस ब्लास्ट में अब तक लगभग 30 लोगों की मौत और 35 से ज्यादा लोगों घायल बताए जा रहे है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। क्वेटा बलूचिस्तान प्रांत की प्रांतीय राजधानी है।

खबर में बताया गया कि क्वेटा के ईस्टर्न बाइपास के समीप पुलिस की वैन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया गया। यह हमला सुरक्षा बलों के वाहनों ना कि चुनावी प्रक्रिया को निशाना बनाकर किया गया। यह ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। क्वेटा ब्लास्ट में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह ब्लास्ट सुबह करीब 11 बजे नेशनल असेंबली 260 के में हुआ है।

वहीं पुलिस के अनुसार, नवां कल्ली इलाके में एनए-19 और पीके-47 के चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र के बाहर इमरान की पार्टी के कार्यकर्ताओं की अवामी नेशनल पार्टी के समर्थकों से झड़प हो गई, जिसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का एक कार्यकर्ता मारा गया।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.