महिला ने 'ऑनलाइन भीख' मांगकर महज १७ दिनों में कमाए ३५ लाख

Aazad Staff

World

महिला ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अकाउंट बना कर अपनी शादी को असफल बताते हुए और अपने बच्चों की परवरीश के लिए लोगों से ठगी कर ३५ लाख की मोटी रकम जुटाई। महिला ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन पर होने वाले बढ़ते खर्चो के लिए आर्थिक मदद मांगी।

सोशल मीडिया के जरिए एक महिला द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने ‘ऑनलाइन’  भीख' मांगकर  कुछ ही दिनों में लाखों की ठगी की है। यह मामला संयुक्त अरब अमीरात का है जहां एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी को  असफल बताकर अपने बच्चों की परवरिश के लिए लोगों से मदद की अपील की और ५० हजार डॉलर (लगभग ३५ लाख रुपये) जुटा लिये।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुबई पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस महिला ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी पोस्ट के माध्यम से कई लोगों को ठगा और १७  दिनों में ३५ लाख की मोटी रकम जुटाई। दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सलेम अल जल्लाफ के हवाले से कहा कि महिला ने ऑनलाइन अकाउंट बनाए और अपने बच्चों की तस्वीरों के माध्यम से उनकी परवरिश के लिए और उन पर होने वाले बढ़ते खर्चो के लिए आर्थिक मदद मांगी। ब्रिगेडियर अल जल्लाफ ने कहा, 'वह लोगों को बता रही थी कि वह तलाकशुदा है और अपने बच्चों को खुद पाल रही है हालांकि उसके पूर्व पति ने अपराध मंच के माध्यम से सूचना दी और साबित किया कि बच्चे उनके साथ रह रहे हैं।

इस तरह का मामला सामने आने के बाद ब्रिगेडियर अल जल्लाफ ने लोगों से सड़कों पर या सोशल मीडिया पर भिखारियों के साथ सहानुभूति नहीं रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन भीख मांगना अपराध है और दुबई पुलिस इन मामलों में कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि भिखारी ऑनलाइन झूठ बोलकर लोगों की भावनाओं का दोहन करते हैं और उन्हें ठगते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.