पुलवामा हमले में जैश का कोई रोल नहीं - पाकिस्तान

Aazad Staff

World

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का एक और झूठ सामने आया है। कुरैशी ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पुलवामा हमले के लिए जैश ए मोहम्मद जिम्मेदार नहीं है।

पुलवामा आतंकी हमले के बाद चौतरफा आलोचनाएं झेल रहे पाकिस्तान के झूठ का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।

शाह महमूद कुरैशी से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि हमले के बाद जैश ने खुद इस बात को स्विकार किया है कि वे इसके लिए खुद ही जिम्मेदार हैं तो इसका जवाब देते हुए कुरैशी ने कहा कि उन्होंने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। इसपर विरोधाभास की स्थिति है। बता दें कि विदेशी मीडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान कुरैशी  ने पूरी तरह से आतंकी जैश ए मोहम्मद को बचाने की कोशिश की है।

गौरतलब है कि १४ फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के ४० जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के तुरंत बाद आतंकवाद के सरगना जैश ए मोहम्मद ने एक वीडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस आत्मघाती हमले का ना केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में विरोध हो रहा था। देश भर में इस हमले के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा था। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.