लाहौर पहुंचते ही नवाज और मरियम की होगी गिरफ्तारी

Aazad Staff

World

अब तक करीब 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम लंडन से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए है। नवाज और उनकी बेटी मरियम आज शाम 6:15 तक लाहौर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि आय से अधिक ऐवनफील्ड अपार्टमेंट मामले में नवाज और मरियम को सजा सुनाई गई है। नवाज को 10 साल और मरियम को 7 साल की सजा हुई है। लाहौर पहुंचते ही नवाज और उनकी बेटी मरियम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लाहौर एयरपोर्ट से दोनो को गिरफ्तार कर सीधे इस्लामाबाद ले जाने की तैयारी की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नवाज की गिरफ्तारी के लिए 3 हेलिकॉप्टर और पंजाब चीफ मिनिस्टर के प्लेन को तैयार रखा गया है। एयरपोर्ट की निगरानी के लिए 2000 से अधिक रेंजर्स की तैनाती की गई है।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के चेयरमैन जावेद इकबाल ने नवाज शरीफ और मरियम की हवाई अड्डे पर गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के लिए एक 16 सदस्यीय कमिटी का भी गठन किया गया है। नवाज शरीफ की गिरफ्तारी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.