जापान में बाढ़ से अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Aazad Staff

World

जापान में 24 घंटे बचाव अभियान चल रहा है।

जापान में लगातार बारिश के कारण बाढ़ कीस्थिति पैदा हो गई है जिसके कारण 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आपदा की इस घड़ी को ?समय के साथ जंग? बताया है क्योंकि हर गुजरते मिनट के साथ परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

जापान में भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिये चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है।

सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशिदी सुगा ने हाल ही में इस बात की पुष्ठी करते हुए कहा कि बारिश संबंधी घटनाओं में 48 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सुगा ने कहा कि करीब 92 लोगों के ठिकानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि राहत अभियान में 40 के करीब हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.