म्यांमार के सैन्य अफसरों पर चले नरसंहार का मुकदमा - संयुक्त राष्ट्र

Aazad Staff

World

यूएन की रिपोर्ट में म्यांमार सेना द्वारा रोहिग्याओं के घर जलाने, गैंगरेप आदि की पुष्टि की है। वहीं सोशल मीडिया ने म्यांमार के कुछ सेना अधिकारियों के अकाउंट भी बंद कर दिए है। जिनमें 18 फेसबुक अकाउंट, 52 फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए गए है।

संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्या लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा को लेकर म्यांमार के सैन्य अधिकारियों पर गैंगरेप और नरसंहार करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने रोहिग्याओं पर हो रहे अत्याचार की एक रिपोर्ट तैयार की है जिसमें उन्होने रोहिग्याओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार का पूरा विवरण दिया है। उन्होने इस रिपोर्ट को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।  इस रिपोर्ट में कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलैंग समेत छह मिलिट्री अफसरों के नाम शामिल है।

वहीं इस मामले में म्यांमार आर्मी अपने ऊपर लगाए आरोपों से लगातार इनकार कर रही है। अफसरों का कहना है कि केवल रोहिंग्या आतंकियों को निशाना बनाया गया, जो अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी नामक आतंकी गुट से जुड़े हैं। इस गुट ने कई पुलिस चौकियों को निशाना बनाया था।

सोशल मीडिया पर बंद किए गए अकाउंट -

फेसबुक ने सोमवार को म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल हलैंग और वहां के कई अन्य सैन्य अफसरों के अकाउंट बंद कर दिए है। फेसबुक पर उनकी ओर से नफरत भरे भाषण और फेक न्यूज पोस्ट किए जा रहे थे। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) ने सोमवार को म्यांमार आर्मी के जनरल मिन आंग हलैंग समेत अन्य आला अफसरों को फेसबुक पर नरसंहारक कहा था।

जानकारी के मुताबिक फेसबुक सैन्य अफसरों से संबंधित 18 फेसबुक अकाउंट, 52 फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक को बंद कर दिया। साथ ही, उन पर पोस्ट किया गया डेटा और कंटेंट हटा दिया गया। फेसबुक के मुताबिक, इन पेजों और अकाउंट्स को 1.20 करोड़ लोग फॉलो कर रहे थे।वहीं सोशल मीडिया कंपनी ने जानकारी दी है कि हम ऐसे लोगों को रोकना चाहते हैं, जो हमारी सेवाओं का इस्तेमाल धार्मिक और जातिवादी विवादों को भड़काने में कर रहे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.