अमेरिका में फ्लोरेंस तूफ़ान ने मचाई भारी तबाही, अब तक 5 लोगों की मौत

Aazad Staff

World

अमेरिका में आए फ्लोरेंस तूफ़ान ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। कैरोलिना तट पर तूफान के टकराने के बाद अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस तूफान के कारण सैकड़ों पेड़ पौधे उखड़ गए हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है।

अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है।  कैरोलिना तट पर तूफान के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई है। चारों तरफ सैकड़ों पेड़ पौधे उखड़ गए हैं, जबकि लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक हवा की रफ्तार लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तूफान के चलते चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। नॉर्थ कैरोलिना में तेज़ हवाओं के चलते एक होटल का छत नीचे गिर गया। बहरहाल यहां से 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस तूफ़ान के मद्देनजर पहले ही लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी कर दी गई थी।  हालांकि कई लोग होटल या किसी इमारत के धराशायी में होने के कारण फंसे हुए है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ और साउथ कैरोलिना के कुछ जगहों पर 3.5 फीट तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश और तूफान के कारण शुक्रवार को कैरोलिना में करीब नौ लाख घरों में बिजली आपूरती ठप थी। इस तूफ़ान के कारण यहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.