मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक हुए गिरफ्तार, आज कोर्ट में हो सकते है पेश

Aazad Staff

World

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। देश की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने बताया कि सरकारी निवेश कोष के लाखों डॉलर के गबन के आरोप में नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया है

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए है। गुरुवार को उनपर 21 नए मामलों में चार्जशीट दायर की गई है। जो बैंक खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने और मनी लौन्ड्रिंग से संबंधित है। पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में नजीब को बुधवार को गिरफ्तार किया था और उम्मीद है कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ता उन्हें आज यानी कि गुरुवार को अदालत में पेश करेंगे। बता दें कि अब तक कई बार नजीब की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भ्रष्टाचार मामले को लेकर नजीब मई में चुनाव हार गए थे। उनके खिलाफ राज्य निधि 1 एमडीबी में हुए घोटाले से संबंधित सात केस पहले से ही दर्ज हैं। उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नूर रशीद इब्राहिम ने एक बयान में कहा कि नजीब पर 681 मिलियन अमेरिकी डॉलर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने से संबंधित 21 नए आरोप तैयार किये गए हैं।

बता दें कि नजीब पर नजीब आरोप है कि उन्होनें सरकारी कोष से 4.2 करोड़ रिंगित (1.03 करोड़ डॉलर) की राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर की है। नजीब ने निवेश कोष (1एमबीडी) की स्थापना 2009 में की थी जब उन्होंने सत्ता संभाली थी। इस कोष का मकसद आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था, लेकिन इस कोष पर लाखों डॉलर का कर्ज़ चढ़ गया। इसके साथ ही उन पर मनी लॉंडरिंग का भी आरोप है। हालांकि नजीब का इन आरोपों पर कहना है कि वह किसी भी भ्रष्टाचार के मामले में शामिल नहीं हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.