चीन के हुनान प्रांत में बस में लगी आग, २६ की मौत

Aazad Staff

World

चीन के हुनान प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। मध्य चीन के हुनान प्रांत में हाइवे पर एक यात्री बस में आग लग जाने से २६ लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है।

चीन के हुनान प्रांत में एक बड़ा हादसा हुआ है। मध्?य चीन के हुनान प्रांत में हाइवे पर एक यात्री बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस पर्यटकों को लेकर जा रही थी। इस हादसे में २६ यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जबकि इस हदसे में २८ लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना स्?थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम ७.१५ बजे होंशु काउंटी के चेंगडे शहर में हुई। इस बस में ५६ लोग सवार थे। जिसमें ५३ यात्री, एक टूर गाइड और दो ड्राइवर थे। पुलिस ने घटना की जांच के लिए इन दोनों ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। ५९ सीटों वाली बस का इंटीरियर पूरी तरह से जल चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के कारणों का फिलहाल पता नही चल सका है। हालांकि इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से ६४ लोगों की मौत हो गई थी और ६४० लोग घायल हो गए थे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.