जापान: एनीमेशन स्टूडियो में लगी आग, २४ की मौत कई की हालत गंभीर

Aazad Staff

World

जापान के मशहूर एनीमेशन प्रोडक्शन स्टूडियो में गुरुवार एक अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। इस हादसे में २४ लोगों की मौत हो चुकी है और ये आकड़ा और बढ़ भी सकता है।

जापान के मशहूर एनीमेशन प्रोडक्शन स्टूडियो में गुरुवार को संदिग्ध आगजनी हमले में २४ लोगों की मौत हो गई जबकि ३० से अधिक लोगों घायल बताए जा रहे है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग लगभग १०.३० बजे लगी। जानकारों की माने तो दुर्घटना की भयावहता को देखकर आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इमारत में करीब ७० लोग मौजूद थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर १२  लोग की दम घुटने के कारण मौत हुई है। वहीं, बाद में कम से कम १० अन्य व्यक्तियों की भी मौत की खबर सामने आई है। बहरहाल आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध आगजनी हमला बता रही है। क्योतो के प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया, कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ तरल पदार्थ फेंका और आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने ट्वीट कर इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना में काफी लोगों की मौत हो गई है। मैं घायल लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं और शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.