इंडोनशिया में तेज भूकंप आने के बाद सुनामी की दस्तक

Aazad Staff

World

इंडोनेशिया के तटवर्ती इलाक़ों में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अब सूनामी ने दस्तक दे दी है। इस प्राकृतिक आपदा से बड़ी तबाही होने की आशंका जताई जा रही है।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को तेज भूकंप आया जिससे कई घर तबाह हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई है। एक अधिकारी ने बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई और लोगों से भूकंप के बाद लगने वाले तेज झटकों के खतरे के चलते घर से बाहर रहने की अपील की है।

भयंकर भूकंप से डरे सहमे लोग घर से बाहर निकल आए। वहीं आपदा एजेंसी के भूकंप एवं सुनामी प्रभाग के अध्यक्ष रहमत त्रियोनो ने जानकारी दी कि, ?पालू में सुनामी आई है। ? इस शहर में करीब 3,50,000 लोग रहते हैं जो भूकंप के केंद्र से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इंडोनेशिया के मौसम विभाग और जिओफिजिक्स डिपार्टमेंट की प्रमुख द्विकोरीटा कर्णावती ने रॉयटर्स को बताया कि 1.5 मीटर से 2 मीटर तक की लहरें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब यह खत्म हो गया है।

इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हरदम बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। सूनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गए थे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.