पाकिस्तान: इमरान खान ने पीएम पद की ली शपथ

Aazad Staff

World

इमरान खान के शपथ ग्रहण समाहरोह का आरंभ आज सुबह 9.15 पर शुरु हुआ।

पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान ने आज पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। शनिवार उन्होने एवान-ए-सदर (राष्ट्रपति भवन), इस्लामाबाद में बतौर प्रधानमंत्री इस पद को सम्भालने की शपथ ग्रहण की। शनिवार को उनके शपथ ग्रहण समाहरोह के दौरान कई बड़ी हस्तियां भी सामिल हुई। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और अभिनेता जावेद शेख जैसी हस्तियां शामिल है। इस समाहरोह में देश-विदेश से भी मेहमान पहुंचे है।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली की कुल 336 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। जिसमें बहुमत साबित करने के लिए 173 सीटों की जरूरत थी। इमरान खान ने बहुमत से तीन सीटें ज्यादा हासिल की थी।  बहरहाल इस जीत के साथ ही पीटीआई पार्टी के पीएम उम्मीदवार इमरान खान अब पाकिस्तान के 22 वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में सबसे ज्यादा सीट इमरान खान की पार्टी को मिली थी। हालांकि इसके बाद भी इमारान की पार्टी को असेंबली में बहुमत साबित करने की खबर आने लगी थी लेकिन नेशनल असेंबली नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर ने ऐलान किया कि 65 वर्षीय इमरान (तहरीक-ए-इंसाफ) को 176 वोट मिले जबकि शहबाज शरीफ (PML-N) को 96 वोट मिले। इसके साथ ही इमरान खान का पीएम बनना तय हो गया।

बहरहाल शपथ ग्रहण समाहरोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अतिथियों को इस समाहरोह में कार्ड के साथ ही प्रवेश करने की इजाजत दी गई है।इसके अलावा बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि अंदर ले जाने पर रोक लगाई गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.