एससीओ समिट : पाक पीएम इमरान खान, से हुई चूक दुनिया भर में उड़ रहा मज़ाक

Aazad Staff

World

किर्गिज़स्तान में चल रहे एससीओ समिट के पहले दिन एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। दरसल एससीओ समिटमें पाक पीएम इमरान खान डिप्लोमैटक प्रोटोकॉल तोड़ते नजर आएं। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में इमरान खान ने ऐसी गलती कर दी जिसका दुनियाभर में मजाक उड़ाया जा रहा है।  दरअसल शंघाई सहयोग संगठन के उद्गाठन समारोह में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष जब एंट्री कर रहे थे तो हॉल में पहले से मौजूद नेता खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे लेकिन पाकिस्तानी पीएम अपनी सीट पर जमे रहे।

जब हॉल में किर्गिस्तान के राष्ट्रपति व अन्य नेता पहुंचे तो पाकिस्तानी पीएम इमरान अपनी सीट से नहीं उठे जबकि बाकी सारे नेता मेजबान देश के प्रमुख के स्वागत में खड़े नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।  जिसमें इमरान कभी उठते तो कभी बैठते नजर आ रहे हैं। देखने पर ऐसा लग रहा है कि इमरान को पता ही नहीं है कि हो क्या रहा है। इसी बीच रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के आने की घोषणा हुई।

घोषणा के बाद इमरान खान खड़े हो गए लेकिन कुछ देर बाद उन्हें न जाने क्या सूझा और वह बैठ गए। इमरान जब बैठे दो पुतिन वहां नहीं पहुंचे थे। जब पुतिन सम्मेलन हॉल में पहुंचे तो पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने खड़े होकर उनका स्‍वागत किया लेकिन इमरान खान बैठे रहे। उन्होंने पुतिन को देखा जरूर लेकिन वह खड़े नहीं हुए। इमरान के इस बर्ताव पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ लोग कभी तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इमरान को अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का भी पता नहीं है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.